महिला को करता था एक तरफा प्यार शादी के लिए बनाता था! दबाव नहीं मानी तो..

महिला को करता था एक तरफा प्यार शादी के लिए बनाता था! दबाव नहीं मानी तो..

राजस्थान: बांसवाड़ा में एकतरफा प्यार में एक युवक ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी कई दिनों से पीड़ित पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्टस अनुसार मामला बांसवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ पार्टी से घर लौट रही थी। तभी पहले से बैठै युवक मुर्तजा ने शहनाज के सीने पर चाकू मार दिया। घायल युवती एक मकान के सामने बैठ गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

लेवाना सुइट्स का स्वीकृत मानचित्र सात मई 2022 के नोटिस के बाद केवल फायर एनओसी ही होटल स्वामी ने दी। वहीं स्वीकृत मानचित्र की कॉपी नहीं उपलब्ध कराई जा सकी। 26 मई और 28 अगस्त को भी इसके लिए धारा 27(1) में नोटिस भेजा गया।

चार दिन पहले की थी मारपीट

शहनाज तीन बच्चों की मां थी। उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। जिसके सात साल पहले दूसरी शादी हुई थी। वहीं मुर्तजा भी शादीशुदा था लेकिन शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले ही आरोपी मुर्तजा ने शहनाज से मारपीट की थी। आरोपी शादी का दबाव बना रहा था। 

आरोपी बोला-धोखा दिया, सजा दे दी उसे

वारदात के बाद आरोपी हत्यारे मुर्तजा ने अपने दोस्तों को फोन किया था। उसने दोस्तों से कहा कि वह मर जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आएगा। मृतका ने उसे प्यार में धोखा दिया है। उसकी सजा दे दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।