ए.सी.चोरी करने वाले 03 आरोपी को जांजगीर पुलिस ने दबोचा

ए.सी.चोरी करने वाले 03 आरोपी को जांजगीर पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर 

जांजगीर-चांपा: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.09.22 को प्रार्थी अर्जुन सिंह क्षत्रीय निवासी मेट्रो टाकिज सिनेमा हाल के सामने द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कर्मचारी संघ भवन केरा रोड़ जांजगीर में लगे एसी में से एक एसी एवं तीन पाईप कीमती 35000/रू को दिनांक 05.09.22 से 08.09.22 के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 603/2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। 

प्रकरण के अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान संदेही 01. भरत सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 25 शांतिनगर जांजगीर 2. गौरव उपाध्याय उम्र 28 वर्ष निवासी डाईट कालोनी जांजगीर एवं 03 आशुतोष तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी नेताजी चौक सर्जिकल अस्पताल के पास जांजगीर को पुलिस हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। 

 आरोपी भरत सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 25 शांतिनगर जांजगीर 2. गौरव उपाध्याय उम्र 28 वर्ष निवासी डाईट कालोनी जांजगीर एवं 03 आशुतोष तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी नेताजी चौक सर्जिकल अस्पताल के कब्जे से चोरी किये हुए एसी बरामद कर दिनांक 17.09.22 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया 

 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही में निरी.उमेश कुमार साहू, उप निरी0 अवनीश श्रीवास, सउनि कमलेश्वर मिश्रा, के0के0 कोसले प्र0आर0 मोहन साहू, प्रीतम कंवर, मुकेश यादव, जगदीश अजय, आर0 दिलीप सिंह, खिलेन्द्र कर्ष, सोमेश शर्मा, दुर्गेश सूर्यवंशी, सीतेश यादव, प्रतीक सिंह, सुनील साहू एवं म0आर0 रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।