इस दाल के पानी को पीने से क्या क्या फायदे होते है!

इस दाल के पानी को पीने से क्या क्या फायदे होते है!

हेल्थ टिप्स: फैटी लिवर में मूंग दाल का पानी पीने के फायदे

मूंग में फाइबर और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्ल होते हैं जो कि पाचन तंत्र को तेज करने के साथ लिवर के काम काज को भी बेहतर बनाते हैं। इसका पहला काम है शरीर को डिटॉक्स करना। फैटी लिवर में जब व्यक्ति सुबह-सुबह इस दाल का पानी पीता है तो

ये लिवर सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है और इसे अपने साथ चिपाकर फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये लिवर के काम काज में भी तेजी लाता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है क्योंकि लिवर ही वो अंग है जो कि कोलेस्ट्रॉल बनाने के काम में एक बड़ी भूमिका निभाता है।

मूंग की दाल का पानी पीने से क्या फायदा होता है? 

1. शरीर को हाइड्रेट करता है

शरीर को हाइड्रेट करने में मूंग दाल का पानी काफी फायदेमंद है। ये इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इतना ही नहीं ये गर्मियों मे इसे सुबह खाली पेट पीना शरीर को पानी की कमी से बचाता है। इस प्रकार से ये दाल शरीर को हाइड्रेट करने के साथ आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको मूंग दाल का पानी पीना चाहिए।

2. डिटॉक्सीफायर है मूंग दाल

मूंग दाल का पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। ये पेट को साफ करता है और ब्लैडर को हेल्दी रखने में मददगार है। इतना ही नहीं ये पेशाब से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। साथ ही जिन लोगों को वेट लॉस करना है उनके लिए भी ये मददगार है।