महिला को दिया था कर्ज नहीं लौटा तो जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध

महिला को दिया था कर्ज नहीं लौटा तो जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध

पुणे: में कर्ज की आड़ में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। खबर है कि एक देनदार ने कथित तौर पर कर्ज की रकम वापस नहीं मिलने से नाराज होकर कर्जदार की पत्नी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित जोड़े ने मंगलवार को हदसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने न केवल महिला के साथ दरिंदगी की, बल्कि उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 47 साल के इम्तियाज ने शेख ने फरवरी में 40 हजार रुपये उधार दिए थे। यह रकम बगैर ब्याज के उधार दी गई थी। जब पति पत्नी इस रकम को वापस नहीं लौटा पाए, तो उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया गया। इसी बीच शेख दोनों को फरवरी में ही हदसपुर गवर्नमेंट कॉलोनी में ले गया और रुपयों की मांग की।

उस दौरान पति-पत्नी कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं थे। अब यहां कथित तौर पर शेख ने चाकू के जरिए पति को धमकाया और महिला के साथ यौन हिंसा की। इतना ही नहीं उसने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। आरोपी यहां रुका नहीं, खबर है कि उसने महिला से शारीरिक संबंधों की मांग की और इनकार करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

आरोपी की धमकियों और इस घटना से परेशान होकर दोनों ने पुलिस का सहारा लिया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है, 'हमने आरोपी को खोजकर कल गिरफ्तार कर लिया है...। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे गुरुवार तक की रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही मामले में आगे की जांच जारी है।' पुलिस यह जानकारी भी जुटाना चाह रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया है।