आज का राशिफल 04/10/2023

आज का राशिफल 04/10/2023

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। विदेश में रहने वाला आपका कोई रिश्तेदार आपको शुभ समाचार दे सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे, और लोग आपकी कला की खूब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी पेंटिंग की लोग तारीफ करेंगे। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

लकी रंग - मजेंटा

लकी नंबर- 7

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी। जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनिकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में पैसों के लेन-देन में सावधानी वरतने की जरूरत है । 

लकी रंग - पिंक

लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यपार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। राजनीतिक संपर्क से आपकी कोई समस्या हल हो जाएगी। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

लकी रंग - पीला

लकी नंबर- 3

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही रुकावटों का आज समाधान मिल सकता है। शिक्षक आपका मार्गदर्शन करेंगे। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का आज अच्छा मौका है। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। 

लकी रंग - पर्पल

लकी नंबर- 3

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है | रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

लकी रंग - गोल्डन

लकी नंबर- 9

कन्या राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आपको बिजनेस सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर आपको प्रोत्साहित करेंगे। अगर आप नया वाहन खरिदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी | जिससे आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आपके सामने कुछ परेशानियाँ आएँगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे। 

लकी रंग - सिल्वर

लकी नंबर- 5

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छोटी- छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। ऑफिस में आपके काम करने के तरीकों को वाहवाही मिलेगी, आपको प्राउड फील होगा। पैरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज़ करना चाहिए। महिलाएं आज शॉपिंग करने का मन बनायेंगी | नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। 

लकी रंग - गुलाबी

लकी नंबर- 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आपका कोई सरकारी मामला जो काफी दिनों से रुका हुआ है उसमे आपको जीत मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिलेंगे। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे।

लकी रंग - लाल

लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं से रिलेटेड चीजों की खरीदारी करेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी जॉब की तलाश में हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।  

लकी रंग - ऑरेंज

लकी नंबर- 4

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। कामकाज और परिवार की जिम्मेदारियों में तालमेल बना रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में अच्छी डील होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी सफलता मिलाने से घर में पार्टी का आयोजन करेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अच्छा रहेगा एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें।  

लकी रंग - हरा

लकी नंबर- 8

कुंभ राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगीॉ। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, रिश्ते से सम्बंधित निर्णय लेने से पहले एक दूसरे के विचारों को जानने की कोशिश करें। साथ ही कहीं घूमने का प्लानिंग भी करेंगे।  

लकी रंग - ब्लू

लकी नंबर- 9

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होग। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में मधुरता आयेंगी। आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बना रहेगा, इससे मन में शांति रहेगी तथा पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। 

लकी रंग - पीच

लकी नंबर- 1