मौसम अपडेट : प्रदेश में बादल छाए रहेंगे बादल...? कहा हो सकती बारिश

मौसम अपडेट : प्रदेश में बादल छाए रहेंगे बादल...? कहा हो सकती बारिश

रायपुर : बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते बुधवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में प्रदेश भर से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के आसार है। विभाग का कहना है कि मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकुल बन रही है। इसके साथ ही दीपावली के समय से हल्की ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाएगी.

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर बाद रायपुर सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। पथरिया-पलारी 6 सेमी, रामानुजनगर-लोरमी 4 सेमी, कवर्धा-घरघोड़ा-मैनपुर-धमधा 3 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

एक अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक प्रदेश में 70 मिमी वर्षा हो चुकी है,जो सामान्य से 42 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी ज्यादा वर्षा भी हुई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश भर में एआरजी सारंगगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नम हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है।