कच्चा आम खाने के कई सारे फायदे ! जानकर हैरानी में पड़ जाओगे आप! खाना शुरू में कर दोगे?

कच्चा आम खाने के कई सारे फायदे ! जानकर हैरानी में पड़ जाओगे आप! खाना शुरू में कर दोगे?

हेल्थ टिप्स :

कच्चा आम कई पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों का भंडार पाया जाता है। गर्मी में लू से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कच्चा आम मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत- कच्चे आम में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में अपनी डाइट में कच्चा आम जरूर शामिल करें। आप बच्चों को भी आम का पन्ना या चटनी खिला सकते हैं। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करे- एनसीबीआई  की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे आम में एंटी-डायबिटिक प्रभाव देखा गया है। जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। यानि कच्चे आम का सेवन डायबिटीज के मरीज को भी फायदा पहुंचाता है। हालांकि एक बार इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- कच्चा आम खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है। इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए कच्चा आम खाना चाहिए। इससे गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

पाचन को बनाए बेहतर- जो लोग कच्चा आम खाते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। कच्चा आम खाने से भरपूर फाइबर मिलता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। कच्चे आम के पल्प में गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव इफेक्ट होता है जो एसिडिटी की समस्या को भी कम करता है। कच्चा आम खाने से अपच और गैस में राहत मिलती है।

लू लगने से बचाए- दादी नानी गर्मी में लू के असर से बचाने के लिए कच्ची कैरी का पन्ना पिलाती हैं। कच्चा आम का सेवन करने से लू लगने का खतरा कम होता है। इससे शरी हाइड्रेट रहता है और कूलिंग बनी रहती है। इसलिए गर्मी में कच्चे आम का सेवन जरूर करना चाहिए।