Breaking News: जंगल में दुल्हन के जोड़े में मिली लड़की। दुष्कर्म करने के बाद हत्या..

Breaking News: जंगल में दुल्हन के जोड़े में मिली लड़की। दुष्कर्म करने के बाद हत्या..
Breaking News: जंगल में दुल्हन के जोड़े में मिली लड़की। दुष्कर्म करने के बाद हत्या..

धमतरी: जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र के अमलीपारा जंगल में दुल्हन के लिबास में एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। बताया जाता है कि युवती के चेहरे को कुचला गया है, जिस पर कीड़े लग चुके हैं। हाथों में मेहंदी लगी है, जिस पर कीडे और चीटिंयां लटके हुए हैं। अब पुलिस इस दुल्हन मर्डर केस को सुलझाने में जुटी है।

बता दें कि गांव के एक चरवाहा ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान दुल्हन के अंडर गारमेंट नीचे खिसका हुआ मिला, जिससे ये इशारा कर रहा है कि उसके साथ रेप जैसी वारदात भी हुई है। पुलिस भी रेप के बाद मर्डर की आशंका जता रही है। हालांकि, इस मामले में जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ कह पाना काफी मुश्किल है।

युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 25-30 वर्ष के आसपास है। युवती दुल्हन के लिबास में है और आशंका है कि या तो शादी करके आयी है या फिर उसकी शादी होने वाली है। एक आशंका ये भी है कि वो दुल्हन के लिबास में अपने किसी दोस्त से मिलने आई होगी, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया और फिर मर्डर कर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। शव जिस तरह से सड़ रहा है, उससे साफ है कि उसकी हत्या दो से तीन दिन पहले हुई है। बारिश की वजह से शव जल्द ही डिकंपोज हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में युवती की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।