विटामिन 12 की कमी हो रही हैं तो जरूर खाएं यह चीज

विटामिन 12 की कमी हो रही हैं तो जरूर खाएं यह चीज

हेल्थ टिप्स: इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए रोजाना संतुलित आहार लें। साथ ही विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

इनके सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी नहीं होती है। डाइट चार्ट की मानें तो पुरुषों को रोजाना 2.4mcg और महिलाओं को 2.6mcg विटामिन बी1 का सेवन करना चाहिए। आइए, विटामिन बी-12 के बारे में विस्तार से जानते हैं-

विटामिन बी-12 क्या है

विटामिन बी-12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह विटामिन-सी और डी के समतुल्य होता है। अंग्रेजी में इसे कोबालमीन कहते हैं। इसमें कोबाल्ट पाया जाता है, जो अन्य विटामिन में नहीं पाया जाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही इससे ब्रेन हेमरेज का भी खतरा कम रहता है। आइए, अब इसके लक्षणों को जानते हैं-

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण

थकान

कमजोरी

शरीर में खून की कमी

सरदर्द

भूख न लगना

त्वचा में पीलापन

मुंह में छाले

तनाव

क्या खाएं

इसके लिए डाइट में रेड मीट, मछली और शेलफिश, फलियां, अंडे, बीन्स और सूखे मेवे को जरूर शामिल करें। साथ ही दूध और दूग्ध उत्पादों जैसै दूध, दही, पनीर, छाछ आदि चीजों को जरूर शामिल करें। इनमें विटामिन बी-12 पाया जाता है।

लाल रक्त कोशिका के निर्माण में विटामिन बी-12 अहम भूमिका निभाता है। रक्त में विटामिन बी-12 की कमी से आरबीसी की संख्या भी घटने लगती है। इन चीजों के सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी नहीं होती है।