अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र का मर्डर!

अमेरिका में 24 साल के भारतीय छात्र का मर्डर!

अमेरिका के इंडियाना में 24 साल के भारतीय छात्र वरुण राज पुचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वरुण राज एक जिम में वर्कआउट करने गए थे और उसी दौरान उन पर हमला हुआ। 29 अक्टूबर को हुए इस अटैक में वह बुरी तरह से घायल थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि वरुण राज पर 24 साल के ही जॉर्डन आंद्राडे नाम के शख्स ने हमला किया था। वरुण राज अमेरिका में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए गए थे। वह वालपरैसो यूनिवर्सिटी के छात्र थे। वरुण की हत्या पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दुख जताया है।