सोशल मीडिया बना युवती का काल, पति के पीठ पीछे पत्नी कर रही थी...?

सोशल मीडिया बना युवती का काल, पति के पीठ पीछे पत्नी कर रही थी...?
सोशल मीडिया बना युवती का काल, पति के पीठ पीछे पत्नी कर रही थी...?

जानिए क्या है पूरा मामला

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में घर पर अकेले बोर होकर पत्नी ने पति से स्मार्टफोन की जिद की, जिस पर पत्नी को स्मार्टफोन गिफ्ट में दे दिया। पत्नी चैटिंग ऐप पर रात-दिन युवक से बातें करने लगी। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। पत्नी दूसरा स्मार्टफोन खरीद लाई और फिर से चैंटिग करने लगी। एक दिन पुरुष मित्र के कहने पर महिला घर में रखी नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। वहीं, महिला के घरवाले पति पर उसको गायब करने का आरोप लगाते रहे। पति की तहरीर पर पुलिस महिला को खोज रही थी, तभी चार महीने बाद महिला एक युवक के साथ मिल गई। पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया।थाना एत्माद्वौला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन खरीद लिया। महिला ने मोबाइल पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी आईडी बना ली। महिला सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी और उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। वह लगातार उससे चैटिंग करने लगी। इसकी भनक पति को लगी तो उसने मोबाइल फोन तोड़ दिया।

लेकिन सोशल मीडिया का खुमार उस महिला पर इस कदर हावी हो गया कि वह एक और मोबाइल खरीद लाई। महिला की शादी को 15 साल हो गए थे। उसके दो बच्चे भी थे। पति ने बताया कि उसने जिद करके स्मार्ट मोबाइल फोन खरीद लिया था। पुलिस की जानकारी में पता चला कि महिला की एक सहेली ने उसे एक ऐसे ऐप से जोड़ दिया था, जिसमें युवक जुड़े थे। इस ऐप में वह रात दिन युवकों से चैटिंग करती थी। पति ने जब उसका मोबाइल तोड़ दिया तो उसने दूसरा फोन खरीद लिया था, लेकिन इसके बारे में उसने अपने पति को भी पता नहीं चलने दिया। अपने सोशल मीडिया फ्रेंड के कहने पर महिला 16 अक्टूबर 2022 को घर से निकल गई थी। अपने साथ वह घर में रखे जेवरात और रुपये भी ले गई। इधर, महिला के गायब हो जाने पर परिजन पति पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। पति की तहरीर पर पुलिस महिला को खोज रही थी। चार महीने बाद पुलिस ने महिला को उसके दोस्त के साथ बरामद कर लिया है। किसी गैर मर्द के साथ रहने पर अब पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।