रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के लिए पक्ष मे शिवसेना उद्धव गुट से जन समर्थन देंगे संतोष कुमार यदु

रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के लिए पक्ष मे शिवसेना उद्धव गुट से जन समर्थन देंगे संतोष कुमार यदु

शिवसेना उद्धव गुट से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस का समर्थन करेंगे संतोष कुमार यदु आज पूरे देश में भाजपा द्वारा तानाशाही कर दूसरे दलों को तोड़ा जा रहा है। भाजपा द्वारा शिवसेना को खत्म करने के लिए शिवसेना को तोड़ा गया और शिवसेना की महाराष्ट्र की सरकार गिराई गई एवं देश के विभिन्न हिस्सों में शिव सैनिकों के ऊपर अत्याचार किया गया। इसलिए शिवसेना द्वारा पूरे देश भर में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जा रहा है ।जिसमें शिवसेना के 22 प्रत्याशी महाराष्ट्र प्रदेश में इंडिया गठबंधन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इसी परिपेक्ष में शिव सैनीको को जहां पर उनके इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उसके पक्ष में प्रचार करना है। एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजई बनकर भाजपा का तानाशाही देश से खत्म करना है ।इसलिए रायपुर में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय जी लड़ रहे हैं ।सभी शिव सैनिक साथियों से अनुरोध है कि बिना किसी अपेक्षा के अपना, अपने परिवार का एवं समस्त शिव सैनिक साथियों का वोट विकास उपाध्याय जी के पक्ष में दिलवाएं एवं तन मन धन से आम जनता के बीच जाकर प्रचार करें।