जले में अब तक 2.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जले में अब तक 2.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा 05 दिसंबर 2023 - चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 05 दिसंबर 2023 सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 2.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील साजा में 6 मि.मी. तथा न्यूनतम 1 मि.मी. वर्षा बेरला तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 2.9 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 3.5 मि.मी. वर्षा, भिंभौरी तहसील में 2 मि.मी, नवागढ़ तहसील मे 3 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 1 मि.मी. वर्षा एवं देवकर तहसील में 4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।