आप के जीभ में भी दिखते है छाले तो जानिए इसे दूर करने के उपाय

आप के जीभ में भी दिखते है छाले तो जानिए इसे दूर करने के उपाय

हेल्थ टिप्स: विटामिन बी 12 जिसे आम भाषा में फोलेट भी कहा जाता है, शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। दरअसल, ये आपके ब्रेन और न्यूरल हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही ये प्रग्नेंसी में अलग भूमिका निभाता है। इसके अलावा ये महिलाओं में एनीमिया की कमी के लक्षणों को कम करता है। लेकिन, आज हम इसकी कमी के कारण जीभ में दिखने वाले लक्षणों की बात करेंगे। तो, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

1. लाल रंग का मोटा और उबड़ खाबड़ जीभ

लाल रंग का मोटा और उबड़ खाबड़ जीभ विटामिन बी 12 के लक्षणों में से एक है। इसे असल में ग्लोसिटिस  कहते हैं जिसमें कि जीभ मोटा और अजीब सा लगने लगता है। ये कई बार सूजन के जैसा भी नजर आ सकता है। 

2. जीभ का बड़ा हिस्सा सफेद हो जाना

जीभ का बड़ा हिस्सा सफेद हो जाना भी विटामिन बी-12 की कमी का ही संकेत है। इसे Geographic Tongue कहा जाता है। इसमें जीभ की परत सफेद रंग की हो जाती है। इसमें जीभ का रंग फीका पड़ जाता है और दर्द रहित वहाइट पैचेस दिखाई देते हैं

3. जीभ में अल्सर का होना

माउथ अल्सर, असल में विटामिन बी-12 की कमी का एक बड़ा संकते है। इस स्थिति में कई बार मुंह में और जीभ में बड़े-बड़े दाने और फफोले हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप विटामिन बी-12 से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

ऐसे में आप विटामिन बी-12 से भरपूर इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि मीट, मछली, दूध, पनीर, अंडा और कुछ ड्राई फ्रूट्स। हालांकि, ये तो थी खाने की बात अगर आपको इसके लक्षण नजर आएं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।