पुरषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होता है थायराइड की समस्या ! क्यों जानिए रिपोर्ट मे

पुरषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होता है थायराइड की समस्या ! क्यों जानिए रिपोर्ट मे

हेल्थ टिप्स:  देखा जाता है कि पुरुषों की तुलना महिलाओं में थायराइड की समस्या ज्यादा होती है। लेकिन, कभी आपने सोचा है क्यों? इसी बारे में हमने डॉ. राजीव गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन, सीके बिड़ला हॉस्पिटल (आर), दिल्ली से बात की जिन्होंने इस बीमारी के बारे में हमें विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने थायराइड के कुछ आम कारणों से भी अवगत करवाया, उनके लक्षणों के बारे में बात की और फिर इससे बचाव के उपायों के बारे में भी बताया।

पुरुषों की तुलना महिलाओं में ज्यादा होता है थायराइड

पुरुषों की तुलना महिलाओं में थायराइड की समस्या ज्यादा होती है। लेकिन, इसके कई कारण हैं जो कि उनके हार्मोनल हेल्थ, लाइफस्टाइल, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज से जुड़े हुए हैं। ये तमाम स्थितियां थायराइड की बीमारी को ट्रिगर कर सकती हैं और इसका कारण बन सकती हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में थायराइड हार्मोन तेजी से बढ़ने और घटने लगता है और ये मेटाबोलिक गतिविधियों में बदलाव लाती है जिससे आप मोटापा या फिर पतलेपन का शिकार हो सकते हैं। लेकिन, ज्यादातर महिलाओं में हाइपोथायरायडिज्म  देखा जाता है, जिसमें कि कई प्रकार के लक्षण देखे जाते हैं।

महिलाओं में हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

हाइपोथायरायडिज्म जिसे अंडरएक्टिव थायरायड भी कहा जाता है ये स्थिति तब आती है जब थायरायड ग्रंथि आपके शरीर की जरुरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त थायराइड हार्मोन नहीं बनाती है। इससे शरीर में कई प्रकार के लक्षण  देखे जा सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

-हर समय थकान रहना

-ज्यादा ठंडी या गर्मी लगना

-वजन का तेजी से बढ़ना

-कब्ज 

-डिप्रेशन

-मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी