लड़की की बहाने से घर में बुलाया फिर! पिछा छुड़ाने के लिए ऐसा काम किया

लड़की की बहाने से घर में बुलाया फिर! पिछा छुड़ाने के लिए ऐसा काम किया

आगरा:  आरक्षी राघवेंद्र महिला मित्र शोभा से शादी करने से इनकार कर रहा था। पीछा छुड़ाने के लिए फोन करके बहाने से कमरे पर बुलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया। शनिवार सुबह छत्ता थाने पहुंचे युवती के स्वजन ने आरक्षी पर हत्या का आरोप लगाया। स्वजन आरक्षी राघवेंद्र के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं।  

एसीपी छत्ता की पेशी में तैनात आरक्षी राघवेंद के कमरे में शुक्रवार को युवती शोभा की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। युवती के स्वजन ने आरक्षी पर साजिश के तहत शोभा को कमरे पर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

स्वजन का कहना है कि आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। हमीरपुर की रहने वाली शोभा गुुरुग्राम में एक अस्पताल में नर्स थीं। वह गुरुवार की शाम आगरा आई थीं।

आरक्षी राघवेंद्र ने एसीपी कार्यालय के पास ही बेलनगंज में किराए पर कमरा ले रखा है। शोभा की शुक्रवार सुबह कमरे में संदिग्ध हालात मे मृत्यु हाे गई थी। शव को अस्पताल में छोड़कर आरक्षी गायब हो गया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने आरक्षी राघवेंद्र को निलंबित कर दिया है।

युवती के पिता ने बताया कि पुत्री करीब चार वर्ष से चिकित्सा के पेशे में है। एक महीने पहले ही वह गुरुग्राम के अस्पताल में नौकरी करने गई थी। पुत्री ने परिवार के लोगों काे बताया था कि वह आरक्षी राघवेंद्र से शादी करना चाहती है। आरक्षी ने उससे शादी करने का वादा किया है।

आरक्षी इसी वर्ष रक्षाबंधन पर हमीरपुर उनके घर पर भी आया था। इधर, एक महीने से वह शादी करने से इन्कार करने लगा था। शोभा से पीछा छुड़़ाना चाहता था। गुरुवार को शोभा को फोन करके बहाने से कमरे पर बुलाकर हत्या कर दी।