युवक ने लड़की से 3 दिनों तक किया दुष्कर्म! लड़की के मां ने किया सपोर्ट! सभी हैरान

युवक ने लड़की से 3 दिनों तक किया दुष्कर्म! लड़की के मां ने किया सपोर्ट! सभी हैरान

बिहार: के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। इसके बाद युवक के परिजनों ने किशोरी को अपमानित करते हुए उसके गले में गमछा बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया। बुधवार को मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपी की मां अभी भी फरार है। 

कई दिनों से चल रहा था अफेयर 

इस घटना से पूरे इलाकें में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई हैरान है कि आज के जमाने इस तरह की घटना होना ये बताता है कि समाज की सोच की कितनी पिछड़ी हुई है। खासतौर पर एक महिला जब दूसरी महिला के साथ ऐसे करें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है। आपको बता दें कि घटना 26 अक्टूबर को समस्तीपुर जिले के अंगरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। क्षेत्र के महिला थाने की एसएचओ पुष्पलता कुमारी ने कहा कि आरोपी विपिन पासवान का पिछले दिनों से लड़की से अफेयर चल रहा था। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने घर ले आया और तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विपिन की इस हरकत पर आपत्ति जताई। हालांकि, विपिन, उसके पिता ननकी पासवान, भाई सुनील पासवान ने अपनी मां के साथ लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए और उसके गले में गमछा बांधकर पूरे गांव में घुमाया।कुमारी ने कहा, बेहद अपमान का सामना करने के बाद, पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। हमने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपिन की मां अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।