अपनी सगी साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म! मामला गंभीर

अपनी सगी साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म! मामला गंभीर

उत्तराखंड: अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक बेटे का पिता है। शक्तिफार्म के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका गर्भवती निकली। 14 वर्षीय बालिका की तबियत बिगड़ने पर परिवारजन अस्पताल ले गये थे।

डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराया तो वह तीन माह की गर्भवती थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म व पोस्को की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी जीजा को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।