बागेश्वर धाम वाले बाबा रायपुर में इतने दिनो तक! सुन लो भजन

बागेश्वर धाम वाले बाबा रायपुर में इतने दिनो तक! सुन लो भजन

रायपुर: देशभर के लोग बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज को संत मानकर पूजते हैं। मगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज संत नहीं हैं। ये खुद उन्होंने स्वीकारते हुए कहा है। बीते 17 जनवरी से रायपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज राम कथा करने पहुंचे हैं। ये कार्यक्रम 23 जनवरी तक शहर के गुढ़ियारी इलाके में चलेगा। इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप भी लग रहे हैं। इनका जवाब देने मीडिया के सामने आए, बाबा जी ने कहा- मैं कभी नहीं कहता कि मैं कोई संत हूं, मैं साधारण आदमी हूं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने आगे कहा- हम संत नहीं है, हम ये बात लोगों से कहते हैं। हमारे वीडियोज के शुरू में सूचना दिखाई जाती है जिसमंे हमें ये स्पष्ट कर देते हैं। हम ये भी कहते हैं कि हमारे पास मत आइए हनुमान जी से जुड़िए, हम कोई संत नहीं है, साधारण मानव हैं। लेकिन सच्चे सनातनी हैं। हम किसी चमत्कार का दावा नहीं करते हैं। हमारे पास गुुरु की कृपा है उनकी कृपा से जो हमें प्रेरणा मिलती है लोगों को बता देते हैं।

अंधविश्वास फैलाने के आरोप पर बोले

पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज पर नागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मानव ने अंध विश्वास फैलाने का दावा किया। श्याम मानव ने ये भी कहा कि उनके बताए लोगों के बारे में अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज 90 प्रतिशत सही जवाब दे पाए तो वो उन्हें 30 लाख का कैश इनाम देंगे। इसके जवाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि हमें उनका चैलेंज स्वीकार है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा - भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे क्या ये कहना अंधश्रद्धा है। हमनें महाराष्ट्र मंे कानून का उलंघन नहीं किया न करेंगे। यदि श्याम मानव को भगवान को अनुभव करना है दो दिन का दरबार लगा था नागपुर में ही वो नहीं आए। रायपुर में 20 आैर 21 को दरबार है, किराया हम देंगे वेलकम टू रायपुर, जो प्रेरणा लगेगी बताएंगे। हमें ईष्ट पर भरोसा है। चुनौती स्वीकार है।