जनता की समस्याओं को दूर करने जांजगीर चांपा से भरा पर्चाः विकास तिवारी, चांपा की उपेक्षा भी रहा प्रमुख कारण

जनता की समस्याओं को दूर करने जांजगीर चांपा से भरा पर्चाः विकास तिवारी, चांपा की उपेक्षा भी रहा प्रमुख कारण

रिपोर्टर रामखिलावन यादव कमरीद 

जांजगीर-चांपा: विधानसभा चुनाव के लिए घमासान तेज होने लगा है। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जांजगीर चांपा सीट की बात करें तो पिछले डेढ़ दशक से कांग्रेस जहां चांपा से प्रत्याशी मैदान में उतारती रही है तो वहीं भाजपा जांजगीर से अपना उम्मीदवार तय करती थी। लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस से प्रत्याशी जांजगीर से ही है। ऐसे में चांपा के एक नौजवान ने भी पर्चा दाखिल कर हिम्मत दिखाया है।

खास बात यह है कि चांपा निवासी विकास तिवारी शहर और जिले के विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर होते रहे हैं। विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क पर आंदोलन भी किया। कई मामलों को लेकर शासन प्रशासन से लगातार पत्राचार करते रहते हैं। जनहित की समस्याओं को सामने लाने के लिए विकास तिवारी ने न्यूज वेबसाइट भी प्रारंभ किया है। विकास तिवारी का मानना है कि जांजगीर और चांपा के संयुक्त नामकरण से जिला का निर्माण हुआ है। लेकिन जिले के लिहाज से चांपा में कुछ भी नहीं है। नेता और अफसरों की लापरवाही से चांपा सदा से उपेक्षित रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए विकास तिवारी ने जांजगीर चांपा से नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। देखना होगा जिस जनता के लिए उसका प्रयास रहा है, वो जनता क्या उन्हें स्वीकार करेगी या नहीं।