ऑटो चालक ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हालत में

ऑटो चालक ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हालत में

 मध्य प्रदेश: के उज्जैन में फिर एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक ऑटो ड्राइवर ने घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है।

महिला शुक्रवार उज्जैन शहर के महाकाल थाना पहुंची और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

इस मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौड़ ने बताया कि महाकाल थाने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ फिर दर्ज कराई है। मामले में आरोपी को सघनता से तलाश किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ज्वाइन ग्रुप

https://whatsapp.com/channel/0029VaWyU4y84OmGOQafOi2h