आलिया भट्ट ने पिंक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आलिया भट्ट ने पिंक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
आलिया भट्ट ने पिंक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। इन दिनों आलिया अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करने के प्रमोशनल इवेंट्स भी अटेंड कर रही हैं। आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की हैं साथ ही ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट लिखी है। वहीं रणबीर औऱ आलिया दोनों ने पपराजी को भी पोज दिए। इस दौरान आलिया ने पिंक कलर का ट्रांसपेरेंट टॉप पहना था। आलिया अभी तक अपना बेबी बंप छिपा रही थीं लेकिन इस बार काफी खूबसूरती के साथ इसे फ्लॉन्ट किया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो सप्ताह का समय बचा हुआ है। मुंबई में फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान आलिया ने पति रणबीर के साथ पैपराजी के कैमरे के लिए बेबी बंप के साथ पोज़ करतीं नजर आई। इन फोटोज में आलिया ने लाइट पिंक शियर शिफॉन टॉप के साथ ब्लैक कलर के ट्राउजर्स पहने हुए थीं। आलिया काफी प्रिटी दिख रही थीं। रणबीर ने भी उनके गले में हाथ डालकर पोज दिए।