CM हाउस में कैबिनेट मीटिंग शुरू:धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों

CM हाउस में कैबिनेट मीटिंग शुरू:धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों
CM हाउस में कैबिनेट मीटिंग शुरू:धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री निवास में चल रही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। बताया जा रहा है, इस बैठक में धान खरीदी सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।

बताया जा रहा है कि लंबे अंतराल पर हो रही इस बैठक में प्रदेश में बाढ़ और सूखे की वजह से हुए नुकसान की समीक्षा होनी है। इसके लिए जिलों के कलेक्टर के जरिए पूरी रिपोर्ट मंगाई गई है। सरकार नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का ऐलान भी कर सकती है। वहीं कर्मचारियों के मुद्दों पर भी बातचीत संभावित है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में धान खरीदी नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं धान खरीदी की तारीखें भी तय की जा सकती है। सरकार हर साल नवम्बर-दिसम्बर महीने से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करती है। इसके लिए सरकार को बड़े स्तर पर तैयारियां करनी होती हैं।