शर्मसार: घर में अकेली सो रही थी भाभी फिर देवर नी आकार किया दुष्कर्म

शर्मसार: घर में अकेली सो रही थी भाभी फिर देवर नी आकार किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश:मिली जानकारी के अनुसार एक घर में सो रही महिला से ममेरे देवर ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट गुरुवार को महिला की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का पति बुधवार को घर से बाहर गया था। वह बच्चों के साथ घर में थी।

इस दौरान जनपद पीलीभीत के जहानाबाद निवासी उसका ममेरा देवर बालकराम उसके घर आया। वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके बच्चे बरामदे में सो रहे थे। आरोप है कि रात में ममेरे देवर ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।