लाख झगड़े होने के बाद भी नहीं टूटा TV के इन सितारों का घर, आ गई थी तलाक की नौबत

लाख झगड़े होने के बाद भी नहीं टूटा TV के इन सितारों का घर, आ गई थी तलाक की नौबत
लाख झगड़े होने के बाद भी नहीं टूटा TV के इन सितारों का घर, आ गई थी तलाक की नौबत

टीवी की दुनिया में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। आए दिन सितारों के रिश्ते बदलते रहते हैं। टीवी के कई सितारे तो ऐसे हैं जो कि कई कई शादियां करके बैठे हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि शादी के बंधन को बहुत मानते हैं। यही वजह है जो लाख लड़ाई होने के बाद भी इन सितारों ने अलग होने का फैसला नहीं किया। इनमें से कई सितारों का रिश्ता तो तलाक तक पहुंच गया था। इस लिस्ट में चारू असोपा, बरखा सेनगुप्ता, शुभांगी अत्रे, रुबीना दिलाइक और शक्ति अरोड़ा जैसे सितारों का नाम शामिल है।

चारू असोपा (Charu Asopa)

कुछ समय पहले ही चारू असोपा और राजीव सेन ने ऐलान किया है कि उन्होंने अपनी शादी को एख और मौका दिया है। अपनी बेटी की वजह से चारू असोपा ने ये फैसला लिया है। हाल ही में चारू असोपा ने तलाक की बात छेड़कर सबको परेशान कर दिया था।

रुबीना दिलाइक (Rubina Diaik)

बिग बॉस के घर में रुबीना दिलाइक ने दावा किया था कि वो अभिनव शुक्ला को तलाक देने का मन मना रही हैं। रुबीना दिलाइक के इस फैसले ने लोगों को चौंका दिया था। हालांकि बिग बॉस के घर में समय बिताने के बाद रुबीना दिलाइक ने अपना फैसला बदल लिया। जाने से पहले रुबीना दिलाइक ने सलमान खान और बिग बॉस को शुक्रिया भी अदा किया था। इस शो की वजह से रुबीना दिलाइक का घर टूटने से बच गया।

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शक्ति अरोड़ा और उनकी पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। शक्ति अरोड़ा और नेहा के बीच खटपट की खबरों ने फैंस के कान खड़े कर दिए थे। जल्द ही शक्ति अरोड़ा और नेहा ने अपने रिश्तों को संभाल लिया। आज तक भी ये बात किसी को पता नहीं चल पाई है कि शक्ति अरोड़ा और नेहा के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

बरखा सेनगुप्ता (Barkha Sengupta)

टीवी अदाकारा बरखा सेनगुप्ता के पति इंद्रनील के रिश्ते में भी कुछ समय पहले ही दरार आ गई थी। खबर आई थी कि पत्नी होने के बाद भी इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। ये खबर सामने आते ही बरखा और इंद्रनील ने इस खबर को गलत बता दिया था। हालांकि बरखा की तस्वीरें सच्चाई बयां कर रही थीं। इतना कुछ होने के बाद भी बरखा और इंद्रनील ने अपने रिश्ते को एक मौका दिया है।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट को देखकर लोगों को लगने लगा था कि उनकी शादी में कुछ गड़बड़ चल रही है। लोगों को लगने लगा था कि अर्जुन बिजलानी की शादी खतरे में है। हालांकि अर्जुन बिजलानी से जुड़ी ये खबर गलत निकली।

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre)

सीरियल भाभी जी घर पर है स्टार शुभांगी अत्रे के तलाक की खबर भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचा चुकी हैं। लगातार शूटिंग की वजह से शुभांगी अत्रे अपने ससुराल को समय नहीं दे पाती थीं। ऐसे में शुभांगी अत्रे और उनके पति के बीच लड़ाई रहने लगी। दावा किया गया था कि शुभांगी अत्रे के पति उनको छोड़ना चाहते थे। बाद में शुभांगी अत्रे ने इस खबर को गलत बताया।

सुरभि तिवारी (Surbhi Tiwari)

सुरभि तिवारी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद सुरभि तिवारी ने अपने पति को तलाक देने का फैसला किया था। अब तक भी सुरभि तिवारी अपने पति को तलाक नहीं दे पाई हैं। मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है।