लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर युवक ने किया रेप!पड़ोस का था युवक

लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर युवक ने किया रेप!पड़ोस का था युवक

धमतरी: जिले में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी ही था। बताया गया कि आरोपी ने पहले तो उसके चेहरे को कपड़े से ढक दिया। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। फिर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने लड़की से ये भी कहा कि यदि तूने किसी को इस बारे में बताया या चिल्लाया तो मैं तेरी जान ले लूंगा और मौके से भाग निकला था। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

15 साल की नाबालिग लड़की से उसके पड़ोसी राहुल नेताम (18 वर्ष) ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी। शुक्रवार को घर के सभी लोग काम पर गए हुए थे। उसी दौरान आरोपी घर पहुंचा। पहले तो उसने यहां-वहां की बातें की। इसके बाद लड़की को पकड़ लिया था।

पीड़िता ने बताया कि उस दौरान उसने काफी विरोध किया। मगर आरोपी नहीं माना। वह चिल्लाती या किसी को पुकारती। इससे पहले ही आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। चेहरे को कपड़े से ढक दिया और मेरे से रेप किया। जाते-जाते वह बार-बार ये कहता रहा कि तुमने किसी को कुछ बताया तो तुझे खत्म कर दूंगा। पीड़िता ने ये भी बताया कि राहुल कभी-कभी उसके घर आया करता था। पड़ोसी भी था इसलिए उसने राहुल को घर में आने से नहीं रोका था।

उधर जब पीड़िता के माता-पिता घर लौटे, तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने धमतरी सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का होने से केस को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बाद मे आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे धमतरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रविवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकी है।