मां क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर अंतरराष्ट्रीय शोक...

मां क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर अंतरराष्ट्रीय शोक...
मां क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर अंतरराष्ट्रीय शोक...

शाही परिवार और विश्वभर के नेता ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली क्विन एलिजाबेथ द्वितीय का शोक मना रहे हैं। क्विन एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार की दोपहर बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। प्रिंस चार्ल्स, उनके बड़े बेटे, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद किंग बने हैं, उन्होंने शोक व्यक्त किया। किंग चार्ल्स ने कहा, ''ये देश और परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख का क्षण है।'' ऐसे में उन्होंने क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु को ''सबसे बड़ा दुख'' बताया है। उन्होंने आगे कहा कि वह निश्चित रूप से उन पलों को संजो कर रखेंगे जो उन्होंने अपनी 96 वर्षीय मां के साथ बिताएं थे। 

एक बयान में किंग चार्ल्स ने शोक जाहिर किया और कहा, "मेरी प्रिय मां, महामहिम महारानी की मृत्यु, मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए बड़े दुख का क्षण है। हम एक महान शासक और अपनी प्यारी मां के लिए गहरा शोक व्यक्त करते है। मुझे मालूम है कि उनके नुकसान को पूरे देश, राष्ट्रमंडल और दुनियाभर के अनगिनत लोगों द्वारा महसूस किया जाएगा। शोक और परिवर्तन के इस समय के दौरान क्वीन का प्यार, जो उन्होंने हमें दिया है, उससे मुझे और मेरे परिवार को सांत्वना और समर्थन मिलेगा।

रानी एलिजाबेथ एक अशांत युग में स्थिरता का प्रतीक थी। एलिजाबेथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के पतन और अपने ही परिवार में अव्यवस्था देखी। 70 सालों तक शासन करने के बाद 8 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई। क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु 96 की उम्र में गुरुवार की दोपहर बाल्मोरह में हुई। ऐसे में किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरह में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे। बकिंघम पैलेस ने सोशल मीडिया पर एक घोषणा की है कि 10 दिनों के राजकीय शोक के बाद क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

ब्रिटेन की क्वीन के निधन के बाद दुनियाभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सम्राट के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उनके साहसी कार्यों को याद किया। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस, जिन्होंने 48 घंटे पहले ही क्वीन एलिजाबेथ से मुलाकात की थी, ने उनकी मृत्यु पर गहर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से ब्रिटेन टूट गया है। पीएम ट्रस ने एलिजाबेथ को वो चट्टान बताया, जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ था।

क्वीन एलिजाबेथ द्वितिय के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी शोक व्यक्त किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें 'बेजोड़ गरिमा और निरंतरता' की राजनेता बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय, को यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आधार गठबंधन को गहरा करने का श्रेय भी दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने उन्हें ब्रिटिश काल का एक अनमोल व्यक्ति बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "भारत में, ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति थीं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं।"