भाभी सोई थी अकेली तभी देवर रूम में घुस कर किया दुष्कर्म

भाभी सोई थी अकेली तभी देवर रूम में घुस कर किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश: जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ापूर्ति गांव में भाभी के साथ देवर द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना एक महीने पहले की है। पीड़िता ने लोकलाज के डर से थाने में केस दर्ज नहीं कराया था। लेकिन, 19 सितंबर को महिला थाना पहुंची और केस दर्ज कराया।

महिला ने पुलिस को बताया है कि लगभग एक महीने पहले गुरुवार का दिन था। रात के आठ बजे थे। उसके पति कुड़ापूर्ति बाजार की तरफ गए थे और गोतनी काफी दिनों से मायके में थी। वह घर में अकेली सोई हुई थी। तभी उसका देवर अकेला पाकर भाभी के घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मुंह दबा दिया और अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। महिला की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।