पति-पत्नी गए थे छत में झंडा बांधने हाई टेंशन तार से ... पति ने तोड़ा दम

पति-पत्नी गए थे छत में झंडा बांधने हाई टेंशन तार से ... पति ने तोड़ा दम

दुर्ग:  जानकारी के अनुसार लाखेनगर के सोनकर नगर में रहने वाला लक्ष्मण सोनकर (40) सब्जी का थोक कारोबारी है। उनका तीन मंजिला मकान है। सोमवार को

 वह अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गया था। छत के पास से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। झंडा बांधते समय पाइप तार से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण सोनकर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी मोनिका सोनकर गंभीर रूप से घायल है।