दो बच्चो की मां पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार!

दो बच्चो की मां पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार!

हिसार: में दो बच्चों की महिला प्रेमी संग चली गई। महिला अपने साथ साढ़े तोले सोने और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। घर से चले जाने के बाद महिला ने अपने पति को फोन करके कहा कि अब बच्चों के लिए नई मम्मी ढूंढ लेना।महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर के सामने ही एक मैकेनिक के साथ फरार हो गई है। साथ ही बच्चों की फीस भरने के लिए लाए गए रुपये भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी का पिछले कई सालों से घर के सामने ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। वह लोकलाज के चलते कई बार अपनी पत्नी को समझाया। परिवार ना टूटे इसलिए चुप रहा।

शुक्रवार को भी इस मामले को लेकर थाने में पंचायत हुई, तब उसने कहा कि वह यदि युवक के साथ घर बसाना चाहती है तो उसके साथ चले जाए। यदि मेरा घर बसाना चाहती है तो मेरे साथ आ जाए। तब पत्नी ने कहा कि वह अपने घर ही वापस जाएगी।

डेढ़ से 2 बजे के बीच घर से निकली

इसके बाद शनिवार को वह शहर की एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने आ गया। उसका छोटा बेटा अपनी बुआ के पास गया था। जबकि बड़ा बेटा बुखार के कारण दवा खाकर सो रहा था। रात 8 बजे जब उसने घर की लाइट बंद देखी। उसने घर आकर बेटे को पूछा तो उसने भी अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद उसने गली में एक दुकानदार से पूछा तो उसने बताया कि वह दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच गली से गुजरी थी। उसके हाथ में बैग था। जब उसने आस पड़ोस में पता किया तो पता चला कि मैकेनिक युवक भी गायब है।

फोन करके कहा कि नई मम्मी ढूंढ लो

महिला ने घर से जाने के बाद अपने पति को फोन करके कहा कि वह घर से चली गई है। 15 साल उसने उसके बच्चे पाल दिए है। अब अगले 15 साल तुम बच्चों को पाल कर दिखाओ। तुम लोगों ने जो करना है कर लो। इसके बाद महिला अपने बड़े बेटे से फोन पर बात करती है और कहती है कि तुम अब अपनी नई मम्मी ढूंढ लो। अच्छी तुम लोगों ने कमाई खिला दी। अब मैं वापस नहीं आऊंगी। ऑडियों में दोनों पक्षों में गहमा गहमी हुई।