दुष्कर्म कर बच्ची को प्लांट में फेंक कर भागे आरोपी

दुष्कर्म कर बच्ची को प्लांट में फेंक कर भागे आरोपी

जालंधर: में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे प्लाट में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना बस्ती बाबा के थाने के अधीन आते गौतम नगर की है। परिवार के मुताबिक शुक्रवार रात बच्ची घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह निजी फैक्टरी में मजदूरी करता है। जब वह कल रात काम से घर लौटा तो घर में उसे बच्ची दिखाई नहीं दी। वह अपनी पत्नी के साथ बच्ची को ढूंढने निकल गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इस संबंध में उसने पुलिस को सूचित भी किया और बच्ची को ढूंढ निकालने की गुहार भी लगाई।

शनिवार सुबह किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसकी बच्ची लैदर कांप्लेक्स स्थित प्लांट में गंभीर हालत में पड़ी हैं। जिसके बाद उसने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची ने बताया कि राजू उसे बहला फुसलाकर खेतों में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में प्लांट में फेंक कर चला गया।