दीपिका पादुकोण के बाद निक्की तंबोली हुई सोशल मीडिया ट्रोल!

दीपिका पादुकोण के बाद निक्की तंबोली हुई सोशल मीडिया ट्रोल!

बॉलीवुड:अभिनेत्री निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निक्की तंबोली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर से निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक्की, ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं और बोल्ड मूव्स दिखा रही हैं। एक ओर जहां उनके वीडियो को फैन्स पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं शाहरुख-दीपिका के बेशरम रंग के भगवा विवाद की तरह ही निक्की पर भी कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

ट्रोल हुईं निक्की तंबोली

निक्की तंबोली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड वीडियो शेयर किया। निक्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक्की तंबोली बिकिनी में बोल्ड अदाएं दिखा रही हैं और काफी हॉट नजर आ रही हैं। निक्की के इस वीडियो को एक ओर जहां फैन्स पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जा रहा है। वीडियो को विरल भियानी ने भी शेयर किया है। 

ट्रोल हो रही हैं निक्की तंबोली

निक्की तंबोली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इंस्टा यूजर्स उस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक ओर जहां निक्की के हॉट अंदाज को पसंद किया जा रहा है तो दूसरी ओर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बंदरिया जैसे नाच रही है।' एक ओर ट्रोल ने लिखा, 'बॉयकॉट.. भगवा रंग पहना है।' एक दूसरे ट्रोल ने लिखा, 'हे भगवान, हमारी देश की औरतों ने आजादी का गलत मतलब निकाल लिया है।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'यार ये कितनी हॉट है।' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'हॉटनेस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देती है।'

बेशरम रंग पर भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकनी पहनी थी, जिसके साथ शाहरुख हरे रंग की शर्ट में दिखे थे। शाहरुख खान और दीपिका को इसके लेकर काफी ट्रोल किया गया था। वहीं शाहरुख खान और दीपिका को जान से मारने की धमकियां तक भी मिली थीं। वहीं पठान की रिलीज पर भी संकट गहराया था।