चाचा-भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी! क्या था मामला जानिए

चाचा-भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी! क्या था मामला जानिए

बिहार: में नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के सिंगथु गांव में पुराने विवाद को लेकर बीती रात चाचा-भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से सिंगथु गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी और उसका भतीजा मनोज चौधरी घायल हो गए। वीरेंद्र चौधरी के दाहिने हाथ में, जबकि मनोज चौधरी के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व में गांव के ही दो लोगों से ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की देर रात इसी खुन्नस में उसके भतीजे पर छेड़खानी का आरोप लगा। फिर बदमाशों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी की घटना में वह खुद और उसका भतीजा घायल हो गए।

मानपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी तक पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी, तब तक बदमाश गांव छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।