घरेलू झगड़े में पति पत्नी ने जहर पी कर दी जान दो छोटे बच्चे

घरेलू झगड़े में पति पत्नी ने जहर पी कर दी जान दो छोटे बच्चे
घरेलू झगड़े में पति पत्नी ने जहर पी कर दी जान दो छोटे बच्चे

पंजाब: जालंधर में शुक्रवार देर रात तरनतारन के गांव खारा निवासी दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। कारण घरेलू अनबन बताया जा रहा है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, तरनतारन के गांव खारा निवासी निरवैर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह की अपने ससुराल वालों से कुछ अनबन चल रही थी। उसकी पत्नी किरणदीप कौर डेढ़ माह से अपने माता-पिता के पास जालंधर गई हुई थी। किरणदीप कौर का भी अपने ससुरालियों के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर रह रहे थे। बीते दिन निरवैर सिंह अपनी पत्नी को लेने जालंधर स्थित अपने ससुराल आया था। जहां उसने और किरणदीप कौर ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ससुराल और मायके पक्ष दोनों के बयान दर्ज करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। दंपती के इस कदम से दो छोटे बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया। 

किरणदीप कौर के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे जिससे झगड़ा होता था। इसी बात से नाराज किरणदीप घर छोड़ कर आ गई थी। इस बात से उसका पति निरवैर सिंह नाराज था लेकिन बेटियों के लिए वह किरणदीप को साथ ले जाने आया था। शुक्रवार देर रात दोनों ने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।