खाली पेट एक लहसुन का टुकड़ा खाने से मिलेगा ये परेशानी से छुटकारा

खाली पेट एक लहसुन का टुकड़ा खाने से मिलेगा ये  परेशानी से छुटकारा

हेल्थ टिप्स: इन दिनों आम हो गई है। हर उम्र का व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है। ब्लड प्रेशर, भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्तता में ठीक ढंग न सो पाने के कारण भी होता है। आजकल ज्यादातर लोग घर के खाना कम और जंक फूड अधिक पसंद करते हैं। जिसका अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है।

मेयो क्लिनिक के अनुसार किसी भी व्यक्ति का सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है। जबकि हाई ब्लड प्रेशर 130/80 mm Hg या उससे अधिक होता है। BP को सामान्य रखने के लिए लोग कई दवाओं का सेवन करते हैं। जिसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली जरा सी चीज भी ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज हो सकती है।

लहसुन है ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण

डॉक्टर दीक्षा भव्सर सवालिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को दिसंबर, 2021 में ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी। तब से लेकर अब तक वो उन्हें सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली  दे रही हैं। जिसे वो चबा कर खाते हैं और इससे उन्हें फायदा हो रहा है। दीक्षा लिखती है,”मेरे 500 से अधिक मरीजों को पॉजिटिव रिजल्ट मिलने के बाद मैं ये नुस्खा आप सभी के साथ साझा कर रही हूं। सभी मरीज 20 साल से लेकर 80 साल से अधिक उम्र के हैं।