कांग्रेस के 2 विधायकों ने शराब के नशे में महिला के साथ की

कांग्रेस के 2 विधायकों ने शराब के नशे में महिला के साथ की

मध्य प्रदेश: रीवा और भोपाल के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों पर बदसलूकी पर आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दोनों विधायकों ने शराब पी रखी थी। दोनों की गाली-गलौज की वजह से सात महीने का उसका मासूम बच्चा सो नहीं सका। सतना विधायक ने इन आरोपों का खंडन किया है। आरपीएफ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसके पति वकील है और वह सात माह के बेटे के साथ छह अक्टूबर को रीवा से रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) की यात्रा रेवांचल एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास कम्पार्टमेंट में कर रही थी। रात करीब 11:50 बजे सामने वाली बर्थ पर सफर कर रहे कोतमा विधायक सुनील सराफ और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने पास वाली बर्थ पर खाना खाया। इस दौरान दोनों नशे में थे। गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे। कंधे पर हाथ लगाकर मुझे उठाया। दोनों बुरी नीयत से उसे देख रहे थे।