आज का राशिफल 31/07/2023

आज का राशिफल 31/07/2023

मेष राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आपके काम या जीवन की अन्य चीजों के तनाव से आपका रिश्ता आज प्रभावित होगा। आज छोटे छोटे ना काफी से मुद्दे भी अचानक महत्वपूर्ण हो उठेंगे। इससे आपके सबंध में एक छोटी सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। अगर आप अकेले हैं तो अपने लिए कुछ रिलैक्सिंग कार्यकलापों की योजना बनाएं जो आप खुद कर सकें। किसी से बातचीत न ही करें तो अच्छा है क्योंकि आपको गलत समझा जा सकता है।       

भाग्यशाली रंग : सुनहरा

भाग्यशाली अंक : 2

वृषभ राशि 

गणेशजी कहते हैं कि तर्क और झगड़े में आज आपका दिन जा सकता है। अपने साथी के साथ आज किसी भी मुद्दे को उठाने से बचें। अगर एक व्यक्ति बोलना बंद करे तो झगड़ा अपने आप रुक जायें। इस समय शांत रहे। कोमल और प्यार का व्यव्हार रखे। अपने साथी के तर्क को समझे और उसके वितर्क में कुछ भी न बोले। अपने साथी का ध्यान उन खुशनुमा पलो की तरफ ले जाएं जो आपने साथ बितायें थे। दिन थोड़ी सी क्षति पहुँचाकर खत्म होगा।       

भाग्यशाली रंग : ग्रे 

भाग्यशाली अंक : 8

मिथुन राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे। यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है हालांकि जहां तक आपके सबंध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर आदमी रहे हैं। आपको अपनी अति गंभीर प्रवृति को छोड़कर अपने अन्दर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी। इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।                  

भाग्यशाली रंग : भूरा

भाग्यशाली अंक : 12

कर्क राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आप जिस तरीके से रोमांटिक महसूस कर रहे हैं उससे खुद आपको भी अचरज होगा। आज तो संभावना यह है कि आप ऐसे बोल्ड तरीके से व्यवहार करेंगे जैसे आप सामान्य तौर पर कभी नही करते। इससे सभी को अचरज होगा। आपके पार्टनर भी चौंक तो जायेंगे लेकिन खुश होंगे। लम्बी रोमांटिक सैर पर जाकर एक साथ समय बिताकर इस मौके का पूरा फायदा उठायें।                   

भाग्यशाली रंग : हरा

भाग्यशाली अंक : 10

सिंह राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आप दूसरों की बात सुनने के लिए तैयार हैं और आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो जिंदगी और प्यार के बारे में दुनियाभर की बातें करता है। आपकी किस्मत अच्छी है। इस आदमी के साथ आपका रिश्ता जिंदगी भर के लिए बन सकता है। इस आदमी से अधिक मिलने की योजना बनाएं और जब भी जरुरत हो, इनकी मदद लेने में न हिचकें।

भाग्यशाली रंग : पीला

भाग्यशाली अंक : 9

कन्या राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आज आप प्यार में आक्रामक हो सकते है। आप ये सुनिश्चित करें की आप अपने अहंकार को दूर रखने का प्रयास करे, ताकि आप अपने सबंधो का पूरा आनंद ले सके। हालाँकि, आपके साथी को आपका ये नया रूप पसंद आएगा और आपके नए आत्मविश्वास के संचार का आनंद भी आएगा। सुनिश्चित करें की इस अवसर का आप लाभ उठायें और इस समय का आनंद ले।     

भाग्यशाली रंग : काला

भाग्यशाली अंक : 6

तुला राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है, जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है, ताकि ये प्रेम सबंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे। अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी, तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो, चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये।                 

भाग्यशाली रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक : 4

वृश्चिक राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आप आज किसी ऐसे से मिल सकते हैं जो इतना परफेक्ट है की यकीन ही न हो। लेकिन अपनी किस्मत पर भरोसा रखें, आप सही व्यक्ति से मिले हैं। यहां तक कि अगर आपका दिमाग कहे कि ऐसा नही हो सकता तो भी आज आप अपने दिल की सुन और मान सकते हैं। इस बार, रोमांटिक लाइफ वैसी ही होगी जैसी आप चाहते हैं। एक सार्थक रिश्ता बनाने के इस मौके को हाथ से न जाने दें।                    

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 1

धनु राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने प्रेम से सबंधित रिश्तो में कड़वाहट और जटिलताएं तलाश सकते है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं और अपने रिश्ते को तोड़ने के बारे में भी सोच सकते है। हालांकि, संभावना है की अपने साथी के बजाय मुद्दे आप में ही निहित है और कोई भी कदम उठाने से पहले विश्लेषणात्मक तौर पर जरूर सोचे।               

भाग्यशाली रंग : लाल

भाग्यशाली अंक : 15

मकर राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आपके अपने प्रिय के साथ आज घूमने का प्लान चौपट हो सकता है। इस प्लान को रद्द करने के पीछे का कारण जानने के लिए अपने पार्टनर को बहुत अधिक परेशान न करें। आराम से घर पर बैठ कर अपना मनपसंद टीवी शो देखने से या कोई अच्छी सी किताब पढने से भी आपका दिन उतने ही मजे में कट सकता है।                

भाग्यशाली रंग : गुलाबी

भाग्यशाली अंक : 5

कुंभ राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपके लिए ईश्वरीय प्रेम जैसा है, जिसका आप पूरा आनंद ले रहे हैं। इस खेल को रोमांचकारी और रोमांचक बनाने के लिए अपनी कूटनीति और बुद्धिमत्ता का उपयोग करें। नए रिश्ते में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ें। व्यक्तिगत मामले और परिवार आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। आपके और आपके प्यार के बीच कुछ बातों को लेकर खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। आप अपने झगड़े को प्यार में बदलना अच्छे से जानते हैं, बस अपनी जुबान पर थोड़ा काबू रखें। सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।     

भाग्यशाली रंग : बैंगनी

भाग्यशाली अंक : 8

मीन राशि 

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं।          

भाग्यशाली रंग : नारंगी

भाग्यशाली अंक : 3