अल्ट्राटेक बैकुंठ मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व मे भजन-कीर्तन रूद्राभिषेक का किया गया आयोजन

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व मे भजन-कीर्तन रूद्राभिषेक का किया गया आयोजन

रिपोर्टर बलौदाबाजार संतोष कुमार यदु  

तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व मे बडे ही हर्षोल्लास व भक्ति भाव रूद्राभिषेक के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य रुप से संयंत्र के उच्चधिकारियों मे एफ एस टी सौरभ बाजपाई जी सपत्नीक, एफ एच एच आर देवाशीष राय चौधरी जी, के आलावा बहुत से अधिकारियों कर्मचारियों महिलाओं की उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि यहां सर्वप्रथम शाम 4 बजे यहां की स्थानीय सरस्वती महिला मंडली के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुति किया गया। तत्पश्चात रूद्राभिषेक व हवन पूजन श्री सौरभ बाजपाई जी सपत्नीक के सौजन्य से प्रारंभ किया गया। जीसे पं. मनोज तिवारी के द्वारा विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। इस रूद्राभिषेक महाभिषेक मे महिलाओं व पुरूषों के द्वारा उपवास रह कर रूद्राभिषेक क्रमशः कीये। वही उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों बच्चों आदि सभी की गरिमामय उपस्थिति रही ।