3 बच्चो की मां (महिला) को OYO होटल में लेजाकर युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया

3 बच्चो की मां (महिला) को OYO होटल में लेजाकर युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया

बिहार: समयपुर बादली इलाके में एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे बातचीत करने के बहाने एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

 बिहार की रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ मुकुंदपुर में रहती है। सोमवार को महिला ने समयपुर बादली थाने में दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी शादी को 11 साल हो गए हैं। उसके तीन बच्चे हैं। तीन साल पहले उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। एक दिन युवक ने बातचीत करने के लिए उसे लिवासपुर बुलाया। उसके बार-बार कहने पर वह मिलने के लिए गई। 

आरोप है कि युवक उसे रोहिणी सेक्टर 19 स्थित एक ओयो होटल में लेकर गया। जहां होटल के कमरे में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे वारदात का पता चला। विरोध करने पर युवक ने उसे धमकी दी और कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। उसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह वीडियो को उसके पति के पास भेजने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। परेशान होने के बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग करवाने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।