सुहागरात के पहले नई नवेली दुल्हन टॉयलेट के बहाने ! यह मामला जानकर चौंक जाओगे

सुहागरात के पहले नई नवेली दुल्हन टॉयलेट के बहाने ! यह मामला जानकर चौंक जाओगे

चंदौली: में शादी के बाद सुहागरात से पहले फरार हो गई दुल्हन को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके साथ तीन अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने गुरुवार को दुल्हन और उसके साथियों को मीडिया के सामने पेश किया।

और बताया कि चंदौली के मझवार स्टेशन से दुल्हन और उसके साथियों को पकड़ा गया है। दुल्हन नगदी और जेवर लेकर भागी थी। इन लोगों के पास से नगदी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार यह लोग दुल्हन गैंग ही चलाते हैं। दूसरे प्रदेश खासकर राजस्थान के ऐसे लड़कों को शादी के लिए शिकार बनाते हैं जिनकी शादी नहीं हो रही होती है। 

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले के नदवई निवासी संजय सिंह की शादी नहीं हो रही थी। उसे शादी के लिए चंदौली निवासी सोनू ने बुलाया था। इस पर वह अपने भाई भूपेंद्र व भाभी पूनम के साथ चंदौली आया था। इसके बाद सोनू और उसका साथी राजू कृष्णा ने संजय सिंह की शादी रामनगर थाने के डोमरी सुजाबाद निवासी बच्चन सोनकर की बेटी सुमन सोनकर से तय कर दी। इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी हुई। 

शादी के बाद दूल्हा संजय दुल्हन सुमन को लेकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान दुल्हन टॉयलेट का बहाना करके रास्ते से फरार हो गई। जाते-जाते दूल्हे के बैग में रखे नगद और जेवर भी ले गई। काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो दूल्हे को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

दूल्हे और उसके परिवार ने 27 दिसम्बर को सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने सदर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक के साथ टीम गठित कर दुल्हन की तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस टीम सकलडीहा तिराहा ओवरब्रिज के पास चेकिंग के रही थी। 

इस बीच संजय सिंह ने बताया कि आरोपित रेलवे स्टेशन के बगल में हाईवे किनारे पोखरे पर स्थित मंदिर के पास इकठ्ठा हुए है। वह सभी कहीं भागने के फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे है। इसपर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 8400 रुपया भी बरामद हुआ। 

पकड़े गए आरोपियों में शहाबगंज कस्बा निवासी संजय राम, सूजाबाद निवासी सुमन सोनकर, झांसी ग्राम निवासी अर्जुन राम और गाजीपुर नन्दगंज थाने के शबुआ निवासी धर्मेंद्र राम ने पूछताछ में बताया कि सभी लोग आपस में मिलकर षड़यंत्र रचकर पश्चिमी यूपी और राजस्थान आदि स्थानों से शादी नहीं होने वाले युवकों झांसा देते हैं। शादी कराने के नाम पर लड़कों व घर वालों में बात कर शादी कराने की लालच देते हैं।