सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा शुरू! सब मौन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा शुरू! सब मौन

 बिलासपुर: सिरगिट्टी के फदहाखार वन परिक्षेत्र के जमीन पर फिर से अवैध बेजा शुरू हो गया है। वहां के लोग खाली जमीन पर मकान बनाने लगे हैं। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद है। सिरगिट्टी स्थित फदहखार के आसपास वन भूमि की जमीन सालों से खाली पड़ा है। वहां विभाग द्वारा पौधे भी नहीं लगवाए गए। इसके बाद देखरेख करना भूल गए। इसका फायदा स्थानीय लोग उठा रहे हैं।

खाली जमीन देखकर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। वहां करीब 4-5 मकान बन चुका है। हालाकि सभी मकान खाली है। वहां कोई रहने वाले नहीं है। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों को फदहाखार के वन भूमि पर अवैध बेजा कब्जा के बारे में पता नहीं है। लगातार कब्जा बढ़ते जा रहा है। दूसरी ओर शहर में लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा करने का खेल चल रहा है। गलत तरीके से सरकारी जमीन को दूसरे के नाम पर चढ़ाया जा रहा है। इस तरह के मामला सरकंडा के मोपका क्षेत्र में आ चुका है।

कई एकड़ जमीन को करोड़ों रुपये में बेच दिए। जमीन दलाल पहले उस भूमि को रिक्शा चलाने वाले या रोजी मजदूरी करने वालों के नाम पर पंजीकृत करवाते हैं। फिर अलग-अलग लोगों को बेचते हैं। इसका खामियाजा रिक्शा चालक भुगत रहा है।

वन विभाग का कहना है कि सिरगिट्टी क्षेत्र में छोटे-बड़े दर्जनों औद्योगिक संचालित हो रहा है। इसके कारण क्षेत्र में पौधरोपण करने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वन भूमि की व्यवस्था की गई है। यहां पौधरोपण किया जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध बेजा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।