पिता की काली करतूत सुनकर दिमाग घूम जाएगा आपका!पिता ने बेटी साथ किया जबरन सेक्स! मां बोली चुप! बदनामी हो जाएगी

पिता की काली करतूत सुनकर दिमाग घूम जाएगा आपका!पिता ने बेटी साथ किया जबरन सेक्स! मां बोली चुप! बदनामी हो जाएगी

कोटपूतली/बहरोड़: राजस्थान के नवगठित जिले कोटपूतली बहरोड़ में एक समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की ने कोटपूतली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसका आरोप है कि जब वह 12 साल की थी। तब उसके पिता ने उसके साथ जबरन सेक्स किया था। मां से रेप की शिकायत की तो मां बोली - चुप रह, बदनामी हो जाएगी। उसके बाद कर्ज चुकाने के लिए 14-15 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप भी लगाया है। अब इस मामले की जांच डिप्टी एसपी मदन जैफ कर रहे हैं

शराब के नशे में पिता ने किया रेप, मम्मी बोली - चुप

पीड़ित लड़की कोटपूतली थाना इलाके की रहने वाली है। उसकी उम्र 18 वर्ष है। लड़की की ओर से कोटपूतली थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक जब वह 12 साल की थी। तब उसके पिता ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया था। पिता ने उसे जबरन शराब भी पिलाई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पिता की करतूत जब मम्मी को बताई तो पिता ने घर छोड़कर जाने और जहर खाने की बात कही। डर के मारे मम्मी ने भी चुप रहने की हिदायत दे दी। लड़की का कहना है कि पिछले 6 साल से वह यह दंश झेल रही है। अब उसने न्याय की मांग की है।