तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 भाईयो को रौंदा! परिवार में दुखो का पहाड़ टूटा

तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 भाईयो को रौंदा! परिवार में दुखो का पहाड़ टूटा

भिलाई: भिलाई 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल देर रात 11:45 बजे के करीब सिरसा गेट के पास नेशनल हाईवे रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक गिर पड़े। लेकिन ट्रेलर दोनों को ही रौंदते हुए निकल गया। सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। दोनों भाई बताए गए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कल रात 11:45 बजे के करीब नेशनल हाईवे रोड क्रमांक 53 पर सिरसा रोड चौक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े इसी दौरान गुजर रहे ट्रेलर ने दोनों को ही कुचल दिया जिसके कारण घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई ।मृतक की पहचान आदित्य सिंह राजपूत (17 साल) निवासी रेल नगर और अंकित सिंह राजपूत (22 साल) निवासी बिहार के रूप में हुई है।आदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था।

दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था। यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। एक दिन पहले ही वो बिहार गए थे। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली वो वहां से भिलाई के लिए निकल गए हैं। सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि ट्रेलर चालक का अभी तक पता नहीं चल सका है पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।