चुनावी रंजिश में बीजेपी प्रत्याशी को गोली मार दिया गया ??

चुनावी रंजिश में बीजेपी प्रत्याशी को गोली मार दिया गया ??

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की आधी रात को गोली चल गई। अज्ञात बदमाशों ने रेलवे ब्रिज क्रमांक 4 से गोरखपुर गुरुद्वारे जाने वाली मार्ग पर एक व्यक्ति पर गोली चलाई। गोली पीठ पर लगी जिसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

स्वजन ने बताया कि संजय के मोबाइल पर भी रिकार्डिंग है। इस हमले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बताते हैं कि संजय भाजपा से जुड़े हुए थे और चुनावी प्रचार में भी जाया करते थे। घटना की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में मेडिकल अस्पताल के बाहर परिचितों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इस मामले में जल्द आरोपितों को पकड़ने का दावा किया है।

संजय के मोबाइल पर किसका का फोन आया था

गोरखपुर थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि गोरखपुर निवासी 50 वर्षीय संजय मिश्रा मंगलवार रात घर से बाहर निकले तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। संजय के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उन्हें गुरुद्वारे के पास मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही संजू वहां पहुंचे तो अंधेरे में उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली संजय की पीठ पर लगी। गोली चलाने के साथ ही आरोपित मौके से फरार हो गए।

फायरिंग करने वाले आरोपित फरार हो गए थे लेकिन संजय घायल अवस्था में पड़े थे

गोली चलने की आवाज सुनकर घर से स्वजन भी बाहर निकले। इस बीच फायरिंग करने वाले आरोपित फरार हो गए थे लेकिन संजय घायल अवस्था में पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए पहले जबलपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घायल संजय के भांजे लवकुश पांडे का कहना है कि जब एंबुलेंस से वह अपने मामा को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे उसे दौरान वे होश में थे। उन्होंने हमला करने वालों के नाम तक बताया है।