खेत में अकेली काम कर रही महिला से दुष्कर्म का??

खेत में अकेली काम कर रही महिला से दुष्कर्म का??

सिंहपुर: शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही महिला से दुराचार करने का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने व चिल्लाने पर मनचला सफल नहीं हो सका। महिला के चिल्लाने पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि शनिवार को दोपहर वह खेत गयी थी। वह खेती का काम कर रही थी। तभी गांव निवासी लईक अचानक वहां आया और धक्का देकर उसे गिरा दिया। यही नहीं युवक महिला के कपड़े खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के विरोध करने पर वह सफल नही हुआ। आरोपी युवक महिला को मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।