ओबीसी महासभा का ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

ओबीसी महासभा का ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

संवादाता हनुमान प्रसाद यादव 

कई प्रमुखों को मिली सामाजिक जिम्मेदारियां,31मई को होगी शपथग्रहण*

छत्तीसगढ़: एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम उचेहरा में दिनांक 07/05/2023 को ओबीसी महासभा का बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राधेश्याम साहू जी के दिशा निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष श्री राम नरेश पटेल जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री हीरालाल यादव जी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से ओबीसी समाज के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जाति जनगणना तथा आरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष एवं समाज प्रमुखों के गरिमामय उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी विस्तार करने के संबंध में बात रखी गई, तथा सभी के सर्वसम्मति पर ओबीसी महासभा भरतपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  

*कार्यकारिणी गठन:-संरक्षक* श्री राम सुमन यादव जी जनकपुर, श्री गोविंद प्रजापति जी बहरासी ,श्री राम मिलन यादव जी तिलौली, 

ब्लॉक अध्यक्ष श्री हीरालाल यादव जी कुंवारपुर,ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री रामकरण जोगी जी खांड़ाखोह, राजाराम दास जी कोटाडोल, बाबूलाल साहू जी चिडौला, विष्णु सोनी जी जनकपुर,गरीबा मौर्य जी जनकपुर, ब्लॉक सचिव श्री अरुण कुमार यादव जी खांड़ाखोह, सह सचिव श्री रमेश नामदेव जी कुंवारी, पंकज यादव जी सत्यक्यारी, राजकरण यादव जी नेरूआ, ब्लॉक संगठन सचिव श्री ज्ञानेंद्र जयसवाल जी कंजिया, महासचिव श्री दुर्गा प्रसाद बरगाही जी भरतपुर, संजय मौर्य घटई, दुर्गा सांधे जी, महेश सेन जी महोराडोल, मीडिया प्रभारी श्री नरेश यादव पूंजी, सह मीडिया प्रभारी श्री वंश बहादुर यादव जी रजरावल, ब्लॉक प्रवक्ता श्री कमल जोगी जी खाड़ाखोह, कोषाध्यक्ष श्री शीतल यादव जी खाड़ाखोह,सह कोषाध्यक्ष श्री भैया लाल यादव जी सारंग वाह, 

*मोर्चा/प्रकोष्ठ:-* महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी यादव जी उचेहरा, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्री शिव बदन भूर्तिया लाखन टोला, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश यादव जी पतवाही, विधि प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामकरण यादव जी खिरकी, बेरोजगार मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्री नीरज यादव जी सत्यक्यारी, प्रचार प्रसार श्री लक्ष्मण कुशवाहा जी सिंगरौली , मजदूर मोर्चा श्री मलिक चंद यादव मसर्रा, कर्मचारी/अधिकारी श्री आदित्य कुमार पटेल जी जनकपुर, कर्मचारी/ अधिकारी महिला मोर्चा सुश्री देवमती मौर्य जी, छात्र संगठन श्री आकाश जयसवाल जी भगवानपुर, कार्यालय प्रभारी श्री खिलाड़ी लाल जोगी जी खाड़ाखोह, व्यापार प्रकोष्ठ श्री सनी राम केवट जी माडी़ सरई, सह व्यापार प्रकोष्ठ श्री रामकरण *(मंशा)* यादव जी वडगांव खुर्द।

*-: 31 मई को आम सभा एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम :-* 

 बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि 30 मई के पूर्व ब्लॉक स्तरीय सभी मोर्चा प्रकोष्ठ का विस्तार व दिनांक 31/05/2023 को सामुदायिक भवन जनकपुर में आम सभा की बैठक व सभी नव नियुक्त सामाजिक पदाधिकारियों की घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है।