उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव हमर क्लिनिक का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव हमर क्लिनिक का किया लोकार्पण

लखनपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है उसी के तारतम्य में आज दिनांक 5 अक्टूबर दिन गुरुवार को उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने सरकारी विमान से रायपुर से दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे और सड़क मार्ग से होते हुए लखनपुर पहुंचे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं स्वस्थ विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारीयो ने फूल माला पहनकर उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का स्वागत किया और लखनपुर स्वस्थ विभाग द्वारा,

बने हमर क्लीनिक का उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने फीता काट कर लोकार्पण किया गया। इस क्लीनिक में बीएमओ डॉक्टर पीएस मार्को और चार स्टाफ रहेंगे, इस क्लीनिक में उपचार की सुविधा के साथ जटिल से जटिल बीमारियों का ब्लड चेक होगा। जहां लखनपुर में शहरी हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का निर्माण कार्य लागत 25 लाख की राशि से हुआ।

आपको बता दे की गुमगरा कला‌ लटोरी एवं निम्हा मैं हार्ड बाजार निर्माण 157. 32 लाख की राशि से निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया . लहपटरा में हार्ड बाजार निर्माण कार्य 52. 44 लाख की लागत से भूमि पूजन धान उपार्जन केंद्र लखनपुर अमेरा कुन्नी चांदो उदयपुर सालका डाड़गांव खमरिया केदमा जमगला निम्हा एवं अमलभिट्टी में किसान कुटीर निर्माण कार्य का 157. 32 लाख की लागत से भूमि पूजन पूहपूटरा में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का 20 . 93 लाख उदयपुर सरगांव और लखनपुर के अमलभिट्टी में 57 करोड़ सबस्टेशन निर्माण कार्य का भूमि पूजन , किया गया जहां भूमि पूजन में उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव,

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष राकेश गुप्ता, लूड्रा विधायक प्रीतम राम लाल अजीत प्रताप सिंह देव, प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति सिद्धार्थ सिंह देव, कृषि उपज मंडी सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे, रमेश जायसवाल, दिनेश तायल, शराफत अली, जगरोपण यादव, इरशाद खान, गप्पू खान, मुजीब खान, रमजान खान, कांग्रेस नेता बृजमोहन अग्रवाल, राम सूजन द्विवेदी, मकसूद हुसैन व विद्युत विभाग व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी कर्मचारी वह कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।