6 दिन के नवजात बच्चे को नाले मे फेंका! चूहों ने पैर होठ काटे!

6 दिन के नवजात बच्चे को नाले मे फेंका! चूहों ने पैर होठ काटे!

नोएडा: 16 दिन का सिवन अब मुस्कुराने लगा है। इलाज कर रहीं नर्सों की गोद में खेलता है। सिवन वही बच्चा है, जो 15 सितंबर को नोएडा में नाले के किनारे मिला था। उम्र 5 या 6 दिन रही होगी। चूहों ने होंठ और पैर कुतर दिए थे। रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग रुके और पुलिस को खबर दी। अब सिवन का इलाज नोएडा के चाइल्ड PGI में चल रहा है। सिवन नाम भी उसे यहीं मिला है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, 2021 में सिवन की तरह 1577 नवजात लावारिस छोड़े गए थे। इनमें सबसे ज्यादा 222 बच्चे मध्यप्रदेश में थे। शहरों के लिहाज से देखें तो दिल्ली टॉप पर है। यहां 94 लावारिस मिले थे। इसके बाद पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु और सूरत आते हैं।

वहीं, 2015 से 2020 तक 6,459 नवजात लावारिस मिले थे। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 1184, मध्यप्रदेश में 1168 और राजस्थान में 814 थे